छत्तीसगढ़
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 167 ग्राम अफीम के साथ अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
26 May 2026 11:46 PM IST

x
छग
Bastar. बस्तर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजिला अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बस चालक की आड़ में अफीम की सप्लाई करता था और ग्राहक को माल देने के लिए जगदलपुर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 167.2 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस द्वारा की गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति रायपुर मुख्य मार्ग स्थित तिराहा के पास अफीम बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजी गई और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदीप सिंह पिता प्यारा सिंह (63), निवासी खुर्सीपार भिलाई, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से अफीम बरामद हुई, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अफीम की सप्लाई करने के उद्देश्य से जगदलपुर आया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बस ड्राइवर के रूप में काम करता था और इसी आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsबस्तर पुलिसअफीम तस्कर गिरफ्तारNDPS एक्टजगदलपुर अफीम167 ग्राम अफीमनशा विरोधी अभियानहरदीप सिंहखुर्सीपार भिलाईअंतरजिला तस्करछत्तीसगढ़ क्राइमकोतवाली पुलिसड्रग्स केसबस्तर समाचारनशीले पदार्थ बरामदBastar Policeopium smuggler arrestedNDPS ActJagdalpur opium167 grams of opiumanti-drug campaignHardeep SinghKhursipar Bhilaiinter-district smugglerChhattisgarh CrimeKotwali Policedrugs caseBastar Newsnarcotics recovered
Next Story





