छत्तीसगढ़

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 13 किलो से गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 Jun 2026 6:19 PM IST
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 13 किलो से गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर में नॉर्थ जोन पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 13 किलो 451 ग्राम गांजा जब्त किया गया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 2 आरोपी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रहने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर भी शामिल हैं। जब्त किए गए गांजे की कुल बाजार कीमत लगभग 6 लाख 72 हजार 550 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नॉर्थ जोन क्षेत्र के थाना गुढ़ियारी, पण्डरी और उरला पुलिस की संयुक्त और समन्वित कार्रवाई का हिस्सा है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पहले मामले में थाना गुढ़ियारी पुलिस ने कबीर चौक ओवरब्रिज के नीचे सब्जी बाजार के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश रायकवाड़ और धीरज रायकवाड़ के रूप में हुई है, जो झांसी (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। इनके कब्जे से 9 किलो 866 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 93 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
दूसरे मामले में थाना पण्डरी पुलिस ने दलदल सिवनी क्षेत्र के कचरा गोदाम के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को गांजा बेचते हुए पकड़ा। आरोपी की पहचान कमलेश पटेल के रूप में हुई है, जो रायपुर के पण्डरी क्षेत्र का निवासी है। उसके पास से 2 किलो 285 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
तीसरे मामले में थाना उरला पुलिस ने बीरगांव के बुधवारी बाजार क्षेत्र में एक आरोपी को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी संतराम निषाद, जो मूल रूप से मोहला-मानपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में बीरगांव में रह रहा था, के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत लगभग 53 हजार रुपये आंकी गई है। उसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नॉर्थ जोन में मादक पदार्थों की बिक्री और सप्लाई नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने संकेत दिए हैं कि अंतर्राज्यीय तस्करों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सकती है।
Tagsरायपुर गांजा जब्तीएनडीपीएस एक्ट कार्रवाईनॉर्थ जोन पुलिसअंतर्राज्यीय तस्करगांजा तस्करीरायपुर पुलिस अभियानRaipur Ganja seizureNDPS Act actionNorth Zone Policeinterstate smugglerGanja smugglingRaipur Police operationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story