छत्तीसगढ़
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 1 पोकलेन और 6 हाईवा वाहन जब्त
Shantanu Roy
23 Jun 2026 7:48 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर 1 पोकलेन मशीन और 6 हाईवा वाहन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर खनिज अमले द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहन क्रमांक CG-07-CR-7715 और CG-13-AQ-0321 पकड़े गए। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना सारंगढ़ के सुपुर्द कर दिया गया।
इसके बाद मंगलवार को पुनः तहसील सारंगढ़ में निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें गौण खनिज चूना पत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त दो और हाईवा वाहन क्रमांक CG-13-BB-2721 तथा CG-13-BB-2321 को जब्त कर थाना सारंगढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया। इसी क्रम में उप तहसील कोसीर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पासीद में भी औचक निरीक्षण किया गया। यहां गौण खनिज रेत के अवैध उत्खनन में उपयोग की जा रही 1 पोकलेन मशीन को जब्त किया गया और उसे ग्राम सरपंच की सुपुर्दगी में रखा गया। साथ ही अवैध परिवहन में संलिप्त दो हाईवा वाहन क्रमांक CG-06-HD-6457 और CG-11-BK-6697 को भी जब्त कर थाना कोसीर के सुपुर्द किया गया।
इस तरह दो दिनों के भीतर कुल 1 पोकलेन मशीन और 6 हाईवा वाहनों पर कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग के अनुसार यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर यह कार्रवाई की। खनिज विभाग के अनुसार अवैध रेत और चूना पत्थर के परिवहन से शासन को राजस्व की हानि हो रही थी।
जिसे रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन में शामिल मशीनों और वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों पर नियमानुसार जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। कई स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी और तेज कर दी गई है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
Tagsसारंगढ़ बिलाईगढ़ खनिज कार्रवाईअवैध रेत परिवहनपोकलेन जब्तहाईवा वाहन जब्तगौण खनिज छत्तीसगढ़खनन विभाग छापाखनन विभागSarangarh Bilaigarh mineral actionillegal sand transportationPoclain seizedHiva vehicle seizedminor minerals ChhattisgarhMining Department raidMining Departmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





