छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग रायपुर की बड़ी कार्रवाई, अवैध मदिरा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
2 July 2026 6:24 PM IST
आबकारी विभाग रायपुर की बड़ी कार्रवाई, अवैध मदिरा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। आबकारी विभाग रायपुर ने अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 14.22 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया है। यह कार्रवाई सचिव आबकारी रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश और प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में की गई। जानकारी के अनुसार 29/06/26 और 01/07/26 को आबकारी विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर तिल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दबिश दी। पहली कार्रवाई में वार्ड क्रमांक 17 नेवरा निवासी गौरी ध्रुव पति कमलेश ध्रुव के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान 39 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सुपर 36) बरामद कर जब्त किया गया।


दूसरी कार्रवाई ग्राम भिलौनी वार्ड क्रमांक 06 थाना तिल्दा क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी मंशाराम बघेल पिता नरभुवन बघेल के घर की बाड़ी में खड़ी होंडा एक्टिवा स्कूटर की डिक्की से 40 नग पाव देशी मदिरा मसाला (रोमियो) बरामद किया गया। दोनों मामलों में कुल मिलाकर 14.22 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे प्रकरण को आबकारी उपनिरीक्षक
वृत्त तिल्दा
मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा और वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।
Tagsआबकारी विभाग रायपुरअवैध शराब जब्त14.22 बल्क लीटर शराबतिल्दा कार्रवाईछत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियमरायपुर न्यूजExcise Department RaipurIllegal liquor seized14.22 bulk litres of liquorTilda actionChhattisgarh Excise ActRaipur Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story