छत्तीसगढ़
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 560 किलो गांजा जब्त
jantaserishta.com
9 Oct 2026 1:37 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर 560 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि, महाराष्ट्र नंबर के वाहन में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। इसके बाद एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर नाकेबंदी करते हुए उस को रोका और वाहन की तलाशी ली।
तलाशी लेने पर कैरेट के नीचे छिपाकर रखी गई 16 बोरियों से 560 किलो गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में करीब 35 किलो गांजा रखा गया था। तस्करी में इस्तेमाल आइचर माजदा वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय अजय रविन्द्र पवार और 25 वर्षीय स्वराज महाजन है। दोनों आरोपी जिला जलगांव महाराष्ट्र के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ओडिशा के बरहमपुर क्षेत्र से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(II)(सी) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब गांजे की सप्लाई और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
Tagsमहासमुंदमहासमुंद पुलिसमहासमुंद गांजा तस्करीMahasamundMahasamund PoliceMahasamund cannabis smuggling
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





