छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: 5 महीनों में 8090 लीटर अवैध शराब जब्त, 540 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
2 Jun 2026 11:11 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में महासमुंद पुलिस ने पिछले 5 महीनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8090 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान 640 प्रकरण दर्ज किए गए और 540 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) और 34(2) के तहत कुल 466 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में प्रति प्रकरण औसतन 18 लीटर शराब की जब्ती दर्ज की गई, जो प्रभावी कार्रवाई को दर्शाता है। कुल जब्त शराब में महुआ शराब 6610 लीटर, देशी शराब 1191 लीटर और अंग्रेजी शराब 289 लीटर शामिल है।
थाना स्तर पर कार्रवाई में सराईपाली थाना सबसे आगे रहा, जहां 2000 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई। इसके अलावा बसना, सांकरा, पिथौरा, पटेवा, महासमुंद, बागबाहरा, सिंघोड़ा, कोमाखान, खल्लारी, बलौदा, तेन्दूकोना और तुमगांव क्षेत्रों में भी लगातार कार्रवाई की गई है। महासमुंद पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत 100 लीटर से अधिक के 7 प्रकरण, 50 से 100 लीटर के 15 प्रकरण, 20 से 50 लीटर के 101 प्रकरण और 20 लीटर से कम के 343 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
महीनेवार आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 108 प्रकरण, फरवरी में 128, मार्च में 118, अप्रैल में 116 और मई में अब तक 122 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन सभी मामलों में कुल 726 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष कार्रवाई में वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में 5440 लीटर, वर्ष 2025 में 1330 लीटर और वर्ष 2026 के पहले 5 महीनों में 8090 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। अभियान में ‘संवाद हेल्प डेस्क’ व्हाट्सएप नंबर 9479229939 की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसके माध्यम से मिली गुप्त सूचनाओं पर लगातार कार्रवाई की गई। इस पोर्टल के जरिए जुआ, सट्टा, अवैध शराब, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी कार्रवाई हुई है।
इसके अलावा 28 ढाबों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जिनमें से 12 मामलों में बाउंड-ओवर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने में यह अभियान सफल रहा है। ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्रों में सख्त निगरानी और लगातार छापेमारी के चलते अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर भी प्रभावी रोक लगी है। पुलिस की इस कार्रवाई से माफियाओं को आर्थिक नुकसान हुआ है और कई अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगा है। महासमुंद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Tagsमहासमुंदअवैध शराब8090 लीटरआबकारी अधिनियमसराईपाली थानापुलिस कार्रवाई540 गिरफ्तारीसंवाद हेल्प डेस्कशराब तस्करीछत्तीसगढ़ पुलिसMahasamundillegal liquor8090 litersExcise ActSaraipali police stationpolice action540 arrestsSamvad Help Deskliquor smugglingChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





