छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर किए गए कमेंट के बाद भारी विवाद

jantaserishta.com
23 Aug 2026 12:51 PM IST
सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर किए गए कमेंट के बाद भारी विवाद
x
छत्तीसगढ़.

कोरबा: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर की गई टिप्पणी के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गौ सेवा रक्षक टीम के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। शनिवार देर रात कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

मारपीट के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने उरगा थाना पहुंचे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और धाराएं बढ़ाने की मांग की। वहीं, कार्रवाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाना परिसर के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के चलते कुछ देर तनाव का माहौल बना रहा।
विवाद बढ़ता देख उरगा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों की शिकायतें लीं। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी की भी पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story