छत्तीसगढ़
ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता, दुष्कर्म का फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
Shantanu Roy
11 April 2026 8:52 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ पुलिस को ऑपरेशन “तलाश” के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को ओडिशा के सुंदरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस के फरार अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिली है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई, जिनके द्वारा जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए “ऑपरेशन तलाश” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दीपक कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। मामला 10 अक्टूबर 2025 का है, जब पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 8 अक्टूबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।
लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 12 अक्टूबर को नाबालिग को उर्दना क्षेत्र से दस्तयाब किया। काउंसलिंग और बयान के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान अपने एक दोस्त सूरज के माध्यम से दीपक कुमार पासवान से हुई थी, जो झारखंड के पतराकाला का रहने वाला है। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर तमनार बुलाया और अपने किराये के मकान में दो दिनों तक रखकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 11 अक्टूबर को आरोपी उसे उर्दना कृष्णापुर क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 87, 65(1) भारतीय न्याय संहिता तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं
इसके बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर उप निरीक्षक ऐनु देवांगन के नेतृत्व में एक विशेष टीम भेजी गई। टीम ने सुंदरगढ़ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे मामले में अहम सबूत माना जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन “तलाश” के तहत फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दूसरे राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक गणेश पैंकरा और प्रदीप मिंज की अहम भूमिका रही।
Tagsरायगढ़ पुलिसऑपरेशन तलाशदुष्कर्म आरोपी गिरफ्तारीसुंदरगढ़ ओडिशापॉक्सो एक्टदीपक कुमार पासवाननाबालिग मामलाकोतवाली पुलिसRaigarh PoliceOperation TalaashRape accused arrestedSundargarh OdishaPOCSO ActDeepak Kumar Paswanminor caseKotwali Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





