छत्तीसगढ़
ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता, 7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 April 2026 12:11 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पिछले 7 वर्षों से फरार आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष), निवासी किलकिला थाना लैलूंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला 12 मार्च 2019 का है, जब प्रार्थी राजकुमार पैंकरा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उसका पुत्र प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) अपने मोहल्ले की एक युवती के साथ रह रहा था। इसी बात को लेकर 11 मार्च 2019 को गांव में एक पंचायत बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई, उसके हाथ बांधकर उसे प्रताड़ित किया गया और उस पर जुर्माना भी लगाया गया। इस घटना से मानसिक रूप से आहत होकर युवक ने 12 मार्च 2019 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने में कई लोगों की भूमिका रही है। इसके आधार पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 67/2019 दर्ज कर धारा 306 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान 7 आरोपियों को 4 अप्रैल 2019 को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनमें रामसिंह पैंकरा, गांधीराम पैंकरा, कार्तिकराम पैंकरा, मनु पैंकरा, करमसिंह पैंकरा, हलधर नागवंशी और धनीराम पैंकरा शामिल थे। इन सभी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया था।
इसके अलावा कुछ अन्य आरोपी जैसे गोपाल यादव, करमचंद पैंकरा, सजन पैंकरा, जदुमणी पैकरा, भुकदेव पैंकरा, पहलवान पैंकरा, जमुनाडिहा और उसत पैंकरा लंबे समय से फरार चल रहे थे। पर्याप्त समय तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर पुलिस ने धारा 173(8) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत आगे की कार्रवाई करते हुए अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। हालांकि “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों की पुनः जांच और पतासाजी शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी जदुमणी पैकरा क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना पर लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 22 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।
जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं, जिनमें गोपाल यादव, करमचंद पैंकरा, सजन पैंकरा, पहलवान पैंकरा, उसत पैंकरा और जमुनाडिहा शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस टीम सक्रिय रूप से उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहना अब संभव नहीं है और ऐसे सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और पुराने लंबित मामलों के निपटारे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। “ऑपरेशन तलाश” के तहत लगातार हो रही गिरफ्तारियों से यह स्पष्ट है कि पुलिस फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह सक्रिय है। स्थानीय स्तर पर इस गिरफ्तारी को न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को लंबे समय बाद राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tagsरायगढ़ पुलिसऑपरेशन तलाशलैलूंगा थानाआत्महत्या दुष्प्रेरण मामलाधारा 306 भादविफरार आरोपी गिरफ्तारीजदुमणी पैकराशशि मोहन सिंहछत्तीसगढ़ पुलिसन्यायिक रिमांडपुराना मामला 2019पुलिस कार्रवाईलंबित प्रकरणRaigarh PoliceOperation TalaashLalunga Police StationAbetment of Suicide CaseSection 306 IPCArrest of Absconding AccusedJadumani PaikraShashi Mohan SinghChhattisgarh PoliceJudicial RemandOld Case 2019Police ActionPending Caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





