छत्तीसगढ़
कांकेर में लाल सलाम पर्चे का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
16 Oct 2026 12:32 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
भानुप्रतापपुर: कांकेर जिले में लोहत्तर थाना क्षेत्र के लौह खदान में तीन गाड़ियों में आग लगाने के बाद छोड़े गए लाल सलाम पर्चे का आखिरकार खुलासा हो गया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामला कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेमल के पास स्थित पुष्प ब्लॉक खदान का है। यहां खदान में चल रही तीन गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। घटना स्थल लाल सलाम लिखा हुआ पर्चा छोड़े गये थे। वारदात के तरीके को लेकर मामले ने गंभीर रूप ले लिया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सहदेव तुलावी, प्रेम सिंह कोरेटी, ओम प्रकाश कचलाम, बृजलाल सलाम और शिवलाल तुलावी शामिल हैं। इनमें सहदेव तुलावी को कांड का मुख्य कर्ता-धर्ता बताया जा रहा है। घटना के पीछे जो बात सामने आई है, उसके अनुसार आरोपी अपने गांव में लौह खदान नहीं चाहते थे।
खदान के आसपास स्थित बोदेली और एडगुड गांव के निवासी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आगजनी, संगठित अपराध, पहचान छिपाकर अपराध करने, जान से मारने की धमकी सहित बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





