छत्तीसगढ़

BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड संजय सिंह गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 Jun 2026 3:48 PM IST
BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड संजय सिंह गिरफ्तार
x
छग
Bhilai. भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में करीब 250 टन स्क्रैप लोहा चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर दुर्ग लाया जा रहा है। इस पूरे मामले में संजय सिंह और उसके बेटे अभय सिंह पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, यह मामला छावनी सर्किल के भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है, जहां भिलाई स्टील प्लांट से बड़े पैमाने पर स्क्रैप लोहे की चोरी की शिकायत सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी समानांतर जांच कर रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी संजय सिंह को आखिरकार दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि चोरी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। इस बीच छावनी CSP प्रशांत पैकरा ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है, जबकि दूसरी ओर दुर्ग रेंज के DIG-SSP विजय अग्रवाल और क्राइम DSP यदुमणि सिदार ने संजय सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि संजय सिंह और उसके बेटे अभय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने संगठित तरीके से भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप लोहा चोरी की योजना बनाई और उसे अलग-अलग माध्यमों से खपाने का प्रयास किया। फिलहाल बेटे अभय सिंह की तलाश जारी है और पुलिस उसकी संभावित लोकेशनों पर लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि चोरी का नेटवर्क बड़ा हो सकता है और इसमें अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब इस पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा और सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
Tagsभिलाई BSP चोरीसंजय सिंह गिरफ्तारीस्क्रैप लोहा चोरी मामलादुर्ग पुलिस कार्रवाईभिलाई-3 थानाअभय सिंह फरारBSP स्क्रैप घोटालाBSP स्क्रैपBhilai BSP theftSanjay Singh arrestedscrap iron theft caseDurg police actionBhilai-3 police stationAbhay Singh abscondingBSP scrap scamBSP scrapछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story