
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दो राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) अधिकारियों समेत मंत्रालय सेवा के कुल 8 अधिकारी-कर्मचारियों के विभागों में बदलाव किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, उप सचिव अंशिका पांडे को परिवहन विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि उनके पास लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) का शेष प्रभार पहले की तरह बना रहेगा।
वहीं एन.एस. मंडावी को लोक निर्माण विभाग से हटाकर परिवहन विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अवर सचिव स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। राकेश ध्रुव को लोक निर्माण विभाग से हटाकर अजाक विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं मनराखन भूआर्य को सामान्य प्रशासन विभाग के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जीएडी द्वारा जारी इस प्रशासनिक आदेश को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के विभागीय बदलाव की सूची भी आदेश में शामिल की गई है। सरकार की ओर से समय-समय पर विभागीय फेरबदल कर प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जाती है। नए पदस्थापना आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Next Story





