छत्तीसगढ़

आबकारी एक्ट में बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी दबोचे

SHIDDHANT
4 Sept 2026 10:55 PM IST
आबकारी एक्ट में बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी दबोचे
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर पुलिस लगातार अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में नॉर्थ जोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के मामले में फरार आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अवैध शराब बिक्री के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई और दो लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आदित्य पांडे के नेतृत्व में की गई। वहीं एसीपी उरला पूर्णिमा लामा और एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
NDPS मामले में ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार
थाना खम्हारडीह में दर्ज अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(बी), 22 के मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी। इस प्रकरण में दूसरा आरोपी मित्र भानु बेहरा उर्फ बबलू लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को आरोपी के ओडिशा में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने दबिश देकर आरोपी को बरगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मित्र भानु बेहरा उर्फ बबलू पिता स्वर्गीय पद्मनाभ बेहरा उम्र 40 वर्ष, निवासी बरगढ़ तलीपाड़ा, ओडिशा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई
नॉर्थ जोन पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की। थाना उरला पुलिस ने कालिया रावत पिता घनश्याम रावत उम्र 39 वर्ष, निवासी बजरंग नगर उरला के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 180 एमएल की 100 नग देशी शराब बरामद की। कुल 18 लीटर शराब और 300 रुपये नकद समेत करीब 10,300 रुपये का सामान जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं थाना खमतराई पुलिस ने चिमन लाल उईके पिता इडूराम उईके उम्र 35 वर्ष के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी के पास से 28 नग देशी शोले मसाला शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.040 लीटर और कीमत करीब 2,800 रुपये बताई गई है।
दो बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की। थाना खम्हारडीह पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। वहीं थाना गुढ़ियारी पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अपराधियों, अवैध कारोबार करने वालों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story