छत्तीसगढ़
ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार
Shantanu Roy
30 May 2026 9:11 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन निश्चय" के तहत खरोरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 150 पौवा देशी मसाला शराब और एक होंडा एक्टिवा जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 65 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम को 30 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि खपरीडीह खुर्द गांव में एक व्यक्ति बिक्री के उद्देश्य से अवैध शराब रखे हुए है।
सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी राजेश रात्रे को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 150 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 27 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये है। इसके अलावा आरोपी के पास से काले रंग की होंडा एक्टिवा क्रमांक CG-04-QB-1538 भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार वाहन की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। इस तरह जब्त शराब और वाहन सहित कुल मशरूका की कीमत लगभग 65 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी से शराब रखने और परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश रात्रे (36 वर्ष) निवासी खपरीडीह खुर्द, थाना खरोरा, जिला रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 255/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को देने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायपुर ग्रामीणखरोरा पुलिसऑपरेशन निश्चयअवैध शराब बरामदराजेश रात्रे गिरफ्तार150 पौवा शराबआबकारी एक्टखपरीडीह खुर्दहोंडा एक्टिवा जब्तरायपुर क्राइम न्यूजRaipur RuralKharora PoliceOperation Nishchayillegal liquor recoveredRajesh Ratre arrested150 quarters of liquorExcise ActKhapridih KhurdHonda Activa seizedRaipur Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





