छत्तीसगढ़

एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 3.905 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
24 May 2026 8:02 PM IST
एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 3.905 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर: थाना आजाद चौक क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 3.905 किलोग्राम गांजा और 2000 रुपये की बिक्री राशि बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आश्रम सताक्षी मंदिर के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। मौके से कैस उर्फ गौस खान (30 वर्ष), निवासी इदगाहभाठा तुर्की तालाब के पास को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास सफेद प्लास्टिक की बोरी में चार पैकेटों में रखा गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 3.905 किलोग्राम पाया गया। प्रारंभिक जांच में इसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद देहाती नालसी तैयार कर विधिवत कार्रवाई की गई और मामला विवेचना में लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story