छत्तीसगढ़

महासमुंद के दो थानों हुई बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का गांजा जब्त

Shantanu Roy
18 Feb 2024 12:01 PM GMT
महासमुंद के दो थानों हुई बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का गांजा जब्त
x
छग
महासमुंद। महासमुंद जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 1 करोड़ 7 लाख 45 हजार रुपए कीमत का 2 क्विंटल से अधिक गांजा पकड़ा गया है। पुलिस ने गांजे के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली और सिंघोड़ा थाना क्षेत्र की है। पहली घटना सिटी कोतवाली इलाके में हुई, जहां शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि डिजायर कार से भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने सड़कों पर बैरिकेड लगाकर गाड़ियों की सघन जांच शुरू की। सफेद रंग की संदिग्ध कार (OD- 02- L- 5270) आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उसे घेरकर रोका।
कार में तुषार पंचारिया (41) और पवन पांडे (44) सवार थे। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं। दोनों को कार से उतारकर तलाशी ली गई, तो डिक्की में रखी बोरियों में भारी मात्रा में गांजा मिला। कुल 32 पैकेट में 1 क्विंटल 64 किलो 900 ग्राम गांजा रखा हुआ था। गांजा महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। जब्त गांजे की कीमत 82 लाख 45 हजार रुपए बताई जा रही है। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से 2 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। दूसरे मामले में सिंघोड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से ओडिशा से गांजा तस्करी की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम रेहटीखोल चेक पोस्ट पहुंची और ओडिशा की ओर से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर बनाए रखना शुरू किया। इस बीच संदिग्ध मारूति जिप्सी क्रमांक RJ- 28 UA 0760 को आते देख उसे रोका गया।
हरियाणा का रहने वाला है आरोपी
जीप को वीरेंद्र सिंह (47) चला रहा था, जो पिलाना थाना कलानोर जिला रोहतक हरियाणा का रहने वाला है। उसे गाड़ी से उतारकर तलाशी ली गई, तो पिछली सीट पर दो सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में टैप किए हुए 10 पैकेट मिले। 10 पैकेट में 50 किलो गांजा मिला। पकड़े गए गांजे की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। गांजा हरियाणा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस को एक मोबाइल और 2000 रुपए नगद मिला है। दोनों मामलों में पकड़े गए तीनों तस्करों के खिलाफ धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों मामलों में कुल 2 क्विंटल 14 किलो 900 ग्राम का गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ 7 लाख 45 हजार रुपए है। दोनों मामलों में 2 चारपहिया वाहन को भी जब्त किया गया है।
Next Story