छत्तीसगढ़
साइबर सेल पर बड़ी कार्रवाई, ASI सहित 6 कर्मचारी लाइन अटैच
Shantanu Roy
25 April 2026 12:33 AM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। जिले में पुलिस विभाग के भीतर एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत कुमार ठाकुर ने साइबर सेल में तैनात एएसआई राकेश यादव सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। लाइन हाजिर किए गए कर्मचारियों में प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, उदय सिंह तथा आरक्षक महेंद्र, अभय तिवारी और विकास पटेल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कुमेली घाट क्षेत्र में सामने आए जुआ संचालन प्रकरण के बाद की गई है, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।
जानकारी के अनुसार, अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में कुमेली घाट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ संचालन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग खुलेआम जुआ खेलते नजर आए थे, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए। इस घटना के बाद 6 अप्रैल को ही एसएसपी द्वारा रामानुजनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अलरिक लकड़ा और एमटी चालक आरक्षक पंकज सिंह को निलंबित किया जा चुका था। अब करीब पखवाड़े भर बाद साइबर सेल के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, लाइन हाजिर किए गए कर्मचारियों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए सभी को फिलहाल लाइन में भेजा गया है। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। इसी बीच प्रशासन ने साइबर सेल की जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए निरीक्षक जावेद मियांदाद को नया प्रभार सौंपा है। उन्हें साइबर सेल के साथ-साथ डीसीबी, डीसीआरबी और कंट्रोल रूम की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या संदिग्ध भूमिका को गंभीरता से लिया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsसूरजपुरसाइबर सेललाइन हाजिरएएसआई राकेश यादवजुआ कांडपुलिस कार्रवाईएसएसपी प्रशांत ठाकुरकुमेली घाटछत्तीसगढ़ पुलिसप्रशासनिक सख्तीSurajpurCyber CellLine presentASI Rakesh YadavGambling casePolice actionSSP Prashant ThakurKumeli GhatChhattisgarh PoliceAdministrative strictnessछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





