छत्तीसगढ़
एक्सपायरी दवा मिलने पर बड़ा एक्शन, इस हॉस्पिटल की मेडिकल दुकान सील लाइसेंस निलंबित
jantaserishta.com
9 Sept 2026 3:06 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: शहर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल की मेडिकल दुकान में एक्सपायरी दवाइयां मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की फार्मेसी का निरीक्षण कर स्टॉक और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की।
स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान फार्मेसी में Amikacin 250 mg के तीन इंजेक्शन मिले, जिन पर Expiry Date 04-2026 दर्ज थी। एक्सपायरी डेट निकल चुकी होने के बावजूद इन इंजेक्शनों का फार्मेसी स्टॉक में पाया जाना गंभीर लापरवाही के तौर पर देखा गया।
मामले की जांच के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर सिद्धार्थ हॉस्पिटल की मेडिकल दुकान को सील कर दिया गया है। वहीं, संबंधित फार्मेसी का लाइसेंस भी 15 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद निजी अस्पतालों की फार्मेसी में दवाइयों के स्टॉक और उनकी वैधता को लेकर निगरानी और सख्त होने के संकेत मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Tagsअंबिकापुरसिद्धार्थ हॉस्पिटल मेडिकल दुकानसिद्धार्थ हॉस्पिटलAmbikapurSiddharth Hospital Medical StoreSiddharth Hospital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





