छत्तीसगढ़

रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, दो प्रमुख अंडरब्रिज के नीचे से हटाया अतिक्रमण

jantaserishta.com
17 Oct 2026 11:42 AM IST
रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, दो प्रमुख अंडरब्रिज के नीचे से हटाया अतिक्रमण
x
छत्तीसगढ़.

रायपुर: शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक परिवहन के निर्बाध संचालन के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा पचपेड़ी नाका ब्रिज एवं एमएमआई अंडरब्रिज के आसपास विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर 2026 को डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा की अध्यक्षता में बस ट्रांसपोर्टर्स, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ), नगर निगम तथा यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में बस संचालकों ने प्रमुखता से यह विषय रखा था कि पचपेड़ी नाका व एमएमआई ब्रिज के नीचे यात्रियों के चढ़ने-उतरने (पिक एंड ड्रॉप) हेतु निर्धारित स्थलों पर फल-ठेला व्यवसायियों द्वारा अनधिकृत कब्जा कर लिया गया है। इस कारण बसें मुख्य मार्ग पर ही रुकने को विवश होती हैं, जिससे न केवल गंभीर जाम की स्थिति निर्मित होती है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बढ़ जाता है।
बस ऑपरेटरों की इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए बैठक में इन दोनों प्रमुख स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कर बसों का व्यवस्थित ठहराव सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया था।उसी निर्णय के परिपालन में आज यातायात पुलिस एवं नगर निगम के उड़नदस्ते द्वारा संयुक्त रूप से पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज के नीचे तथा एमएमआई अंडरब्रिज क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई करते हुए सभी प्रकार के अवैध कब्जों व ठेलों को हटाया गया। इस कार्रवाई से बसों के लिए निर्धारित 'स्टॉपेज बे' पूरी तरह क्लीयर हो गया है, जिससे अब यात्री सुरक्षित ढंग से आवागमन कर सकेंगे और मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव भी कम होगा।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रमुख चौराहों, ओवरब्रिजों के नीचे तथा बस स्टॉपेज जैसे संवेदनशील स्थलों पर अनधिकृत कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। नगर निगम के समन्वय से यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story