छत्तीसगढ़

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, निज सचिव संकर्षण सिंह की संविदा नियुक्ति सेवाएं समाप्त

Nil dhankar
7 May 2026 4:09 PM IST
साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, निज सचिव संकर्षण सिंह की संविदा नियुक्ति सेवाएं समाप्त
x
छग

रायपुर। राज्य शासन ने वन मंत्री केदार कश्यप के यहां नियुक्त किए गए संकर्षण सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी है। अवर सचिव जीएडी मनराखन भूआर्य के जारी आदेशानुसार मंत्री कश्यप के निजी स्थापना में निज सचिव संविदा पद पर कार्यरत संकर्षण सिंह की संविदा नियुक्ति गुरुवार से समाप्त कर दी गई हैं।

सिंह की नियुक्ति को टर्मिनेस आधार पर पिछले वर्ष की गई थी। सिंह ने तो पूर्व में शासकीय कर्मचारी रहे न अधिकारी। नियुक्ति के समय ही इसे लेकर किन्तु परंतुक के प्रश्न उठने लगे थे। दूसरी ओर जीएडी ने मंत्रालय संवर्ग के चार कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। इनमें सहायक अनुभाग अधिकारी सुमन गड़पाल, छबिलाल पोर्ते को अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रीमती अंजू पटेल, श्रीमती तामेश्वरी को सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत किया गया है।

Next Story