छत्तीसगढ़

खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा, गैस एजेंसी के गोदाम पर मारा छापा, इतने सिलेंडर जब्त

jantaserishta.com
23 Aug 2026 2:12 PM IST
खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा, गैस एजेंसी के गोदाम पर मारा छापा, इतने सिलेंडर जब्त
x
छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जिले में एलपीजी गैस के भंडारण और वितरण में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के खिलाफ खाद्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे द्वारा जिला प्रशासन से की गई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए खाद्य विभाग की टीम ने मेसर्स सियाराम गैस एजेंसी गौरेला के गोदाम पर औचक छापा मारा।
निरीक्षण के दौरान भारी गड़बड़ियां पाई जाने पर मौके से कुल 471 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किया गया है। ​जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 14.2 किलोग्राम क्षमता के 433 घरेलू सिलेंडर (346 भरे और 87 खाली) और 19 किलोग्राम क्षमता के 38 व्यावसायिक सिलेंडर (2 भरे और 36 खाली) जप्त किए। जांच में एजेंसी द्वारा मुख्य एवं स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित न करने, मूल्य सूची न लगाने और आवक-जावक व स्टॉक पंजी का सही संधारण न करने जैसी गंभीर लापरवाही उजागर हुई। ​
जिला खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल ने बताया कि एजेंसी के संबंध में उपभोक्ताओं से निरंतर शिकायतें मिल रही थीं। इससे पहले भी जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर इस एजेंसी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और आपूर्ति में पारदर्शिता के लिए जिले में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story