छत्तीसगढ़
Apna Mart में 'अब्बा हुजूर' चावल की बोरी में छिपकली मिली, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
jantaserishta.com
21 Aug 2026 11:15 AM IST

x
चावल के स्वाद के लोग दीवाने.
Abba huzur rice: छत्तीसगढ़ के कई घरों में अब्बा हुजूर ब्रांड का चावल काफी मशहूर है. अपने अलग टेस्ट के कारण इसे काफी लोग पसंद करते है. लेकिन गुरूवार को खाद्य विभाग की टीम ने इस ब्रांड के स्टॉक को सील कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक इसमें छिपकली मिली, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.
बिलासपुर के देवरीखुर्द क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. अब्बा हुजूर नाम के चावल के स्टॉक में छिपकली मिलने की शिकायत के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संबंधित चावल का पूरा स्टॉक सील कर दिया.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है. मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. वहीं देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में भी अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल के इस्तेमाल को फिलहाल रोकने की चेतावनी दी गई है. विभाग ने संबंधित स्टॉक को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं.
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बिलासपुर में खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट, गुणवत्ता में कमी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की लगातार जांच की जा रही है. विभाग का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाली गड़बड़ियों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





