छत्तीसगढ़

सिलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 मालवाहक वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप और कॉइल जब्त

SHIDDHANT
16 Aug 2026 8:50 PM IST
सिलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 मालवाहक वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप और कॉइल जब्त
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने संदिग्ध माल और वाहनों की जांच के दौरान सिलतरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। रिंग रोड नंबर-3 स्थित धनेली नाला के पास पुलिस ने चार मालवाहक वाहनों के साथ भारी मात्रा में स्पंज, स्क्रैप और कॉइल जब्त किया है। बरामद माल के स्वामित्व, स्रोत और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में सिलतरा पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि रिंग रोड नंबर-3 पर धनेली नाला के पास बड़ी बाउंड्री के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में मालवाहक वाहनों में भारी मात्रा में स्पंज, कॉइल और स्क्रैप रखा गया है। सूचना मिलते ही सिलतरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहनों तथा वहां मौजूद लोगों से संबंधित जांच शुरू की। मौके पर उमेश साव उम्र 42 वर्ष निवासी हर्षित विहार कॉलोनी उरकुरा, थाना खमतराई मिला। इसके अलावा अमन कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम धनेली, थाना सिलतरा के संबंध में भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध BNSS की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हाइड्रा वाहन क्रमांक CG-04-NM-5789 को जब्त किया, जिसका चालक अमन कुमार बताया गया है। इसके अलावा पिकअप वाहन क्रमांक CG-04-NR-1692 में बड़ी मात्रा में स्पंज लोड मिला। टाटा मालवाहक वाहन क्रमांक CG-04-MJ-0251 में करीब डेढ़ टन स्क्रैप और हाइवा क्रमांक CG-04-JB-6710 में लगभग एक टन कॉइल लोड पाया गया।
पुलिस ने चारों वाहनों और उनमें लदे सामान को जब्त कर लिया है। अब पुलिस माल से संबंधित दस्तावेज, उसके
वास्तविक
स्वामित्व और स्रोत की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सिलतरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से औद्योगिक क्षेत्र और आसपास संदिग्ध माल की आवाजाही तथा अवैध परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Next Story