छत्तीसगढ़

भाठागांव में रायपुर निगम की बड़ी कार्रवाई, चला बुलडोजर

jantaserishta.com
14 Aug 2026 3:11 PM IST
भाठागांव में रायपुर निगम की बड़ी कार्रवाई, चला बुलडोजर
x
रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश्वर रामटेके, उपअभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव विनायक सिटी मार्ग में आवास सहित दुकान का निर्माण किये जाने फ्रंट एमओएस के भाग में निर्मित दुकानों को सम्बंधित स्थल पर थ्रीडी मशीन की सहायता से अभियान चलाकर तोड़ने की कार्रवाई की गयी।
विगत दिवस की गयी उक्त कार्रवाई में हुए समस्त व्यय का भुगतान किये जाने हेतु सम्बंधित निर्माणकर्ता को नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 5 जोन कमिश्नर के निर्देश पर डिमांड पत्र प्रेषित किया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story