छत्तीसगढ़
GST टीम की बड़ी कार्रवाई, व्यापारी अरेस्ट, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
24 Sept 2025 11:35 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: स्टेट जीएसटी की टीम ने एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है. विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि दुर्ग से एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक ये पूरा मामला गुटखा बिक्री से जुड़ा हुआ है. सूत्र बताते है कि पिछले दिनों दुर्ग जिले के गनियारी गांव में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर जीएसटी विभाग ने सटीक प्लानिंग और फिल्मी अंदाज में दबिश दी थी. छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान, रैपर और मशीनें जब्त की गई थी. सूत्र बताते है कि गुटखा फैक्ट्री चलाने वाले व्यापारी गुरमुख को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक यहां रात के अंधेरे में कम रोशनी में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से काम कराता था, वह भी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक की शिफ्ट में. जिसको ध्यान में रखते हुए छापेमारी से पहले GST टीम ने आधा किलोमीटर पहले ही गाड़ी की लाइटें बंद कर दी थीं. जिसके बाद फैक्ट्री के चारों तरफ चक्कर लगाकर संभावित गुप्त रास्तों की भी जांच की गई. फिर रात करीब 3 बजे फैक्ट्री की सात फीट ऊंची दीवार फांदकर टीम ने अंदर प्रवेश किया. अधिकारियों को देख वहां मौजूद सभी कर्मचारी सकपका गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





