छत्तीसगढ़
उड़नदस्ता दल और विशेष टीम की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की अवैध सागौन चिरान जब्त
Shantanu Roy
23 Jun 2025 11:17 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोण्डागांव। वन विभाग की उड़नदस्ता दल और विशेष टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंडागांव शहर के डीएनके कॉलोनी स्थित प्रेमनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित सागौन चिरान जप्त की। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी, कोंडागांव के निर्देश पर संयुक्त वनमंडलाधिकारी पश्चिम कोंडागांव उपवनमंडल के मार्गदर्शन में और परिक्षेत्र अधिकारी, कोंडागांव के नेतृत्व में की गई। वनमंडलाधिकारी कोंडागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनगर, डीएनके कॉलोनी स्थित कृष्णपद विश्वास पिता स्व. सुधीर विश्वास के घर पर छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखे गए कुल 17 नग सागौन चिरान 0.153 घन मीटर तथा 01 नग सागौन लट्ठा 0.081 घन मीटर बरामद किए गए। जप्त की गई लकड़ी की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5 लाख रुपये आंकी गयी है। घटनास्थल पर तत्काल अपराध दर्ज करते हुए पीओआर क्रमांक 18487/21 दिनांक 23 जून 2025 को प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। हालांकि कार्यवाही के समय आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसके विरुद्ध न्यायालयीन कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





