छत्तीसगढ़
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा खिलाने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
5 July 2025 5:45 PM GMT

x
छग
Durg. दुर्ग। जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस और क्राइम टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन और कुल 21,250 रुपए नगद बरामद किए गए हैं।
👉 पहली कार्रवाई – हटरी बाजार, दुर्ग:
पुलिस टीम ने जामा मस्जिद के पीछे हटरी बाजार में घेराबंदी कर सट्टा खिलाते हुए 10 आरोपियों को मौके से दबोचा। बरामद सामग्रियों का विवरण:
नगद रकम: ₹18,430/-
सट्टा पर्चियां व डॉट पेन: विभिन्न अंकों से लिखे हुए
गिरफ्तार आरोपी:
मो. नसीर, मो. हनीफ, सुरेश साहू, शफी अख्तर, गौतम यादव, सुनील राय, संजीव सोनी, शशि सेंदरे, नाज बेगम और ज्योति राय – सभी दुर्ग के निवासी हैं।
👉 दूसरी कार्रवाई – पोलसायपारा, दुर्ग:
इसी क्रम में मो. जहीर के घर के सामने पोलसायपारा में छापा मारकर 3 सटोरियों को पकड़ा गया, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए।
नगद रकम: ₹2,820/-
सट्टा पर्चियां व डॉट पेन: बरामद
गिरफ्तार आरोपी:
खिलेश्वर यादव, फिरोज अली, मोह. जहीर – सभी दुर्ग निवासी।
⚖️ कानूनी कार्रवाई:
सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 06 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
👮♀️ कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
सउनि मोहन लाल साहू
प्र.आर. शाहिद खान
अजय विश्वकर्मा
आरक्षक केशव कुमार
कमलकांत अंगूरे
प्र.आर. चा. सुशील प्रजापति
आरोपीगणः-
(01) मो. नसीर उम्र 53 साल पता हटरी बाजार दुर्ग
(02) मो. हनीफ उम्र 62 साल पता पांच बिल्डिग दुर्ग
(03) सुरेश साहू उम्र 45 साल पता पटेल चौक दुर्ग
(04) शफी अख्तर उम्र 55 साल पता हटरी बाजार दुर्ग
(05) गौतम यादव उम्र 60 साल पता डिपरापारा दुर्ग
(06) सुनील राव उम्र 47 साल पता तकियापारा दुर्ग
(07) संजीव सोनी उम्र 40 साल पता इंदिरा कॉलोनी दुर्ग
(08) शशि सेंदरे उम्र 50 साल पता पोटिया रोड दुर्ग
(09) नाज बेगम उम्र 56 साल पता लुचकीपारा दुर्ग
(10) ज्योति राव उम्र 40 साल तकियापारा दुर्ग
(11) खिलेश्वर यादव 20 साल किन कसारीडीह दुर्ग
(12) फिरोज अली उम्र 45 साल साकिन तकियापारा दुर्ग
(13) मोह. जहीर उम्र 23 साल साकिन पोलसायपारा दुर्ग
Next Story