छत्तीसगढ़
अवैध स्क्रैप यार्ड पर बड़ी कार्रवाई, उरगा पुलिस ने 30 लाख का कबाड़ किया जब्त, यार्ड सील
Shantanu Roy
8 Feb 2026 11:40 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक अवैध स्क्रैप यार्ड पर छापा मारा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए मूल्य का लगभग 1200 टन वाहनों के पुर्जे और लोहे का सामान जब्त किया है। साथ ही नगर निगम की टीम ने स्क्रैप यार्ड को सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, उरगा पुलिस को लगातार शिकायतें और गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि ग्राम बरबसपुर बायपास रोड पर संचालित एक स्क्रैप यार्ड में चोरी से संबंधित लोहे का सामान, हाइवा, ट्रेलर और ट्रक के पुर्जे अवैध रूप से संग्रहित कर रखे गए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस ने संबंधित विभागों और नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान स्क्रैप यार्ड संचालक नूर आलम (33 वर्ष) यार्ड में मौजूद मिला। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने यार्ड में रखे गए कबाड़ और वाहन पुर्जों से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की, लेकिन संचालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों के अभाव में पुलिस ने यार्ड में रखे सभी सामान को अवैध मानते हुए विधि अनुसार कार्रवाई शुरू की। मौके से ट्रेलर की मंडी, डाला बॉडी, ट्रक, हाइवा और अन्य भारी वाहनों के लोहे के पुर्जे तथा भारी मात्रा में स्क्रैप बरामद किया गया। जब्त किए गए कुल सामान का वजन लगभग 1200 टन आंका गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। पूरी कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में की गई और जब्ती की विधिवत पंचनामा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची।
नगर निगम अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्क्रैप यार्ड को तत्काल प्रभाव से सीलबंद कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति और वैध दस्तावेजों के इस तरह के स्क्रैप यार्ड का संचालन न केवल अवैध है, बल्कि इससे चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। उरगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी अवैध कबाड़ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जिसमें बड़ी मात्रा में कबाड़ जब्त कर आरोपियों को जेल भेजा गया था। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध स्क्रैप यार्ड या चोरी के सामान की खरीद-बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाइयों से जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और कानून व्यवस्था मजबूत होगी।
Tagsकोरबाउरगा पुलिसअवैध स्क्रैप यार्डबरबसपुर बायपास रोडकबाड़ तस्करीचोरी का लोहावाहन पुर्जे1200 टन स्क्रैपनगर निगम कार्रवाईयार्ड सीलनूर आलमपुलिस दबिशसंयुक्त कार्रवाईट्रक-हाइवा पुर्जेकानून व्यवस्थाKorbaUraga Policeillegal scrap yardBarbaspur bypass roadscrap smugglingstolen ironvehicle parts1200 tonnes of scrapMunicipal Corporation actionyard sealedNoor Alampolice raidjoint actiontruck-hiva partslaw and orderछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





