छत्तीसगढ़

अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर जब्त

SHIDDHANT
13 May 2026 11:22 PM IST
अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर जब्त
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: राजनांदगांव जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने राजनांदगांव विकासखंड के भंवरमरा ऑक्सीजोन क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रेत भंडारण का बड़ा मामला पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर बड़ी मात्रा में भंडारण किया गया था। मौके पर लगभग 40 से 50 ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर रेत का जखीरा मिला, जिसे प्रशासन ने तत्काल जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान अवैध गतिविधि में उपयोग किए जा रहे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 लोडर मशीन भी जब्त की गई है। सभी वाहनों को सुरगी पुलिस थाने की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बताया गया है कि क्षेत्र में नदी का जलस्तर कम होने के कारण रेत माफिया सक्रिय थे और दिन-रात अवैध उत्खनन कर भंडारण कर रहे थे, जिससे नदी में गड्ढे बन गए हैं और ऑक्सीजोन क्षेत्र के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story