
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर: राजधानी रायपुर में अवैध ईंधन भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 620 लीटर डीजल जब्त किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विधानसभा थाना क्षेत्र के पिरदा गांव में की गई, जहां एक बाड़ी में डीजल छिपाकर रखा गया था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में डीजल का अवैध भंडारण किया गया है। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने छापेमारी कर 31 गैलनों में रखा गया 620 लीटर डीजल बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी संतराम बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका है कि यह डीजल कालाबाजारी के उद्देश्य से जमा किया गया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
इधर, प्रदेश में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाल के दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है। खाद्य विभाग के अनुसार डिपो से नियमित सप्लाई हो रही है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की कमी या अफवाह की स्थिति न बने।
Next Story





