
x
छत्तीसगढ़.
महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बाल श्रम के खिलाफ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने जिले के प्रवास के दौरान खुद मौके पर मौजूद रहकर तुमगांव थाना क्षेत्र में बाल श्रम के एक गंभीर मामले को पकड़ा। उन्होंने सड़क पर एक पिकअप वाहन में बैंड पार्टी द्वारा 6 नाबालिग बच्चों को श्रम के लिए ले जाते हुए देखा, जिस पर तत्काल हस्तक्षेप करते हुए बच्चों को रेस्क्यू कराया।
इस दौरान संवेदनशीलता और मुस्तैदी दिखाते हुए अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा खुद करीब आधे घंटे तक मौके पर मौजूद रही। उन्होंने ग्राउंड जीरो से ही फोन पर तत्काल एसजेपीयू, डीपीओ और डीसीपीओ की संयुक्त टीम को तलब किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी 6 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया और उन्हें तुमगांव थाना भिजवाया।
आयोग की अध्यक्ष ने बाल श्रम में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन क्रमांक CG06GM4266 के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और उसे जब्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
इस दौरान डॉ. वर्णिका शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बाल श्रम जैसी लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चाइल्डलाइन की टीम को लगातार निरीक्षण एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।
इस मामले में आयोग बाल अधिकार संरक्षण नियम 2005 के तहत धारा 13 एवं सहपठित धारा 14 के अंतर्गत औपचारिक रूप से कड़ा संज्ञान लेने जा रहा है। डॉ. शर्मा ने दोहराया कि प्रदेश में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और बाल श्रम के पूर्ण उन्मूलन के लिए आयोग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Tagsमहासमुंदछत्तीसगढ़राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोगMahasamundChhattisgarhState Commission for Protection of Child Rights
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





