छत्तीसगढ़

रेमोल्डिंग टायर को डिस्क में चढ़ाते समय बड़ा हादसा, मिस्त्री गवां बैठा अपनी एक आंख, 3 साल बाद मालिक के ऊपर दर्ज कराया FIR

jantaserishta.com
30 Sept 2021 5:09 PM IST
रेमोल्डिंग टायर को डिस्क में चढ़ाते समय बड़ा हादसा, मिस्त्री गवां बैठा अपनी एक आंख, 3 साल बाद मालिक के ऊपर दर्ज कराया FIR
x
रायपुर से बड़ी खबर

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर फैक्ट्री संचालक द्वारा बिना सुरक्षा उपकरण के मज़दूरों को ज़िंदगी दांव पर लगाकर काम करवाने का मामला सामने आया है जहां हादसे का शिकार हुए संजीव गिरी ने 3 साल बाद थाना पहुँच शिकायत दर्ज करवाई है।

आपको बता दे की मामला आमानाका थाना इलाके के कलकत्ता टायर्स वर्क्स का है जहां वर्ष 2018 में गोगांव निवासी संजीव गिरी के रेमोल्डिंग टायर को डिस्क में चढ़ाते समय अचानक टायर का डिस्क चेहरे पर लगने से एक आंख की रोशनी चली गयी व चेहरे पर चोट आया था जिसके बाद संजीव ने अपना इलाज़ मेकाहारा अस्पताल में करवाया जहां कंपनी ने एक भी रुपये इलाज़ में खर्च नही किया।
इस मामले की शिकायत अब संजीव ने थाना पहुँच पुलिस से की है जिसपर आमानाका थाना पुलिस ने कलकत्ता टायर्स वर्क्स के संचालक के खिलाफ जोखिम पूर्ण कार्य के दौरान आवश्यक वस्तु की व्यवस्था का उपाय नही किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story