छत्तीसगढ़

बड़ा हादसा: पिकअप वाहन पलटा, 10 की हालत गंभीर

Shantanu Roy
4 March 2022 8:47 PM IST
बड़ा हादसा: पिकअप वाहन पलटा, 10 की हालत गंभीर
x
बड़ी खबर

कांकेर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें नेशनल हाइवे 30 पर जेसकर्रा के पास स्टेयरिंग फेल होने से एक पिकअप रास्ते में ही पलट गया है। इस हादसे में 10 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है और 7 लोगों को मामूली चोटे आई है। वाहन में कुचल 17 लोग सवार थे। ये हादसा अंगारमोती मन्दिर से कोकड़ी गांव लौट रहे ग्रामीणों के साथ हुआ है। चारामा थाना पुलिस मौके पर मौजूद है।

Next Story