छत्तीसगढ़
Raipur-खरोरा रोड में बड़ा हादसा, सिटी बस और ट्रक की टक्कर, 20 लोग घायल
Nil dhankar
17 July 2024 11:57 AM IST

x
रायपुर raipur news। रायपुर-खरोरा रोड में बड़ा हादसा हुआ है। Major accident in Raipur-Kharora road सिटी बस और ट्रक की टक्कर से 20 लोग घायल हुए है। घटनास्थल पर विधानसभा पुलिस पहुंची हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसा सेमरिया गांव के पास हुआ है। वहीं सिटी बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों वाहन के ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को मेकाहारा भेजा गया है। इस हादसे में फ़िलहाल मौत की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि बस रायपुर से खरोरा जा रही थी और ट्रक खरोरा से रायपुर आ रहा था। इस बीच हादसा हो गया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।
Next Story





