छत्तीसगढ़

मंदिर हसौद के पास बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को उड़ाया

Nil dhankar
4 March 2026 5:26 PM IST
मंदिर हसौद के पास बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को उड़ाया
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बाइक सवार दो युवकों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर दूर जा गिरी और दोनों युवक उछलकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 और मंदिरहसौद पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मंदिरहसौद थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया।


Next Story