भारत

टीकमगढ़ में बड़ा हादसा, बस पलटने से एक दर्जन यात्री हुए घायल

Nil dhankar
2 May 2022 3:44 PM IST
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा, बस पलटने से एक दर्जन यात्री हुए घायल
x

टीकमगढ़। जिले के किटाखेरा गांव के पास सोमवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सावार 12 यात्री घायल हो गए। हादसे में घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए स्थानीय जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना जतारा रोड की है, जहां टीकमगढ़ की ओर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि किटाखेरा गांव के पास सामने से आ रही गाड़ी के साथ क्रॉसिंग के दौरान बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई।





Next Story