छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में बड़ा हादसा: आकाशीय बिजली की चपेट में आया मछुआरे, दो की मौत, 13 घायल

Admin2
6 Oct 2020 1:53 PM GMT
राजनांदगांव में बड़ा हादसा: आकाशीय बिजली की चपेट में आया मछुआरे, दो की मौत, 13 घायल
x

राजनांदगांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दो लोगों की जान चली गई और करीब 13 लोग झुलस गए हैं। हादसा चिचोला चौकी थाना इलाके में हुआ। दरअसल, मछुआरों के एक कैंप पर आकाशीय बिजली गिरने की वजह से यह घटना हुई। मंगलवार सबुह लाल माटी जलाशय के पास तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। आसपास के ग्रामीण चीख सुनकर मौके पर आए तो सामने तबाही का मंजर था। मछुआरों का सामान बिखरा हुआ था और शरीर झुलसा हुआ। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने आम लोगों की मदद से झुलसे हुए मछुआरों का रेस्क्यू किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बुलाया गया। मगर रास्ता खराब होने की वजह से घटनास्थल तक एंबुलेंस नहीं आ सकी। करीब 500 मीटर दूर तक स्ट्रेचर के सहारे घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। सभी घायलों को छुरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।



Next Story