
x
छग
Raipur रायपुर : आमा नाका थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय नगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। CPS School Raipur के पास निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से तीन मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर के पास जेसीबी मशीन से दीवार तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान पास में खेल रही बच्चियां अचानक गिरती दीवार की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत बचाव में जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। अचानक दीवार भरभराकर गिरने से तीनों बच्चियां दब गईं। इनमें से एक बच्ची का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जबकि दूसरी की कमर में चोट आई है और तीसरी बच्ची बेहोश हो गई।
स्थानीय लोगों ने घायल बच्चियों को बाहर निकालकर उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना को लेकर क्षेत्र में नाराजगी भी देखी गई है। लोगों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर आमा नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि निर्माण कार्य किसकी अनुमति से चल रहा था और सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई थी।
Tagsरायपुर हादसास्कूल दीवार गिरनाCPS स्कूलआमा नाका थानाबच्चियां घायलनिर्माण लापरवाहीछत्तीसगढ़ न्यूजदीवार दुर्घटनाउपाध्याय अस्पतालजेसीबी हादसाRaipur accidentschool wall collapseCPS SchoolAma Naka Police Stationgirls injuredconstruction negligenceChhattisgarh Newswall accidentUpadhyay HospitalJCB accident
Next Story





