छत्तीसगढ़

जगदलपुर-बीजापुर में बड़ा हादसा, एंबुलेंस से टक्कर के बाद स्कूटी में बैठी बच्ची की मौत

Nil dhankar
11 Nov 2025 3:40 PM IST
जगदलपुर-बीजापुर में बड़ा हादसा, एंबुलेंस से टक्कर के बाद स्कूटी में बैठी बच्ची की मौत
x

दंतेवाड़ा। जगदलपुर-बीजापुर NH-63 पर स्कूटी और एंबुलेंस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम की बच्ची हो गई है। जबकि, स्कूटी सवार अन्य 3 लोग घायल हैं। जिन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गीदम रोड निवासी नेहा सिंह अपनी बेटी जान्हवी (06), विकास (26), नीतू (22) और अपने 1 साल के बच्चे के साथ स्कूटी पर सवार होकर बच्चों के साथ स्कूल जा रही थी। इसी बीच एक एंबुलेंस से स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि स्कूटी सवार सभी दूर तक फेंका गए।

वहीं 6 साल की जान्हवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास में मौजूद लोगों ने इसकी खबर परिजनों को भी दी। घायलों को किसी माध्यम से डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं।

वहीं परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने कहा कि, मर्ग कायम कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही और अधिक जानकारी दें पाएंगे।

Next Story
null