छत्तीसगढ़

जगदलपुर-बीजापुर में बड़ा हादसा, JCB की ठोकर से 15 यात्री घायल

Nil dhankar
28 Dec 2024 9:35 AM IST
जगदलपुर-बीजापुर में बड़ा हादसा, JCB की ठोकर से 15 यात्री घायल
x

बस्तर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर एक JCB ने सड़क किनारे खड़ी कमांडर को टक्कर मार दी। हादसे में कमांडर में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। मामला बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बास्तानार और कोड़ेनार के बीच यह हादसा हुआ है। JCB चालक मौके से फरार हो गया है। सभी घायलों को किलेपाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को रात में ही मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Next Story