छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रिक दुकान में बड़ा हादसा, ओपन लिफ्ट में कर्मचारी की मौत

Nil dhankar
31 July 2024 3:47 PM IST
इलेक्ट्रिक दुकान में बड़ा हादसा, ओपन लिफ्ट में कर्मचारी की मौत
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। बिलासपुर में इलेक्ट्रिकल दुकान Electrical Shop में काम करने वाले लड़के की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामान ले जाने वाली ओपन लिफ्ट में लड़का सामान लेकर जा रहा था। इस दौरान लड़के का सिर चौथे फ्लोर पर लिफ्ट में फंस गया। दुकान में काम करने वाले 15 साल के सुमित केंवट की जान गई है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

chhattisgarh news जानकारी के मुताबिक विशाल इलेक्ट्रिकल्स का नाम भरत हरियानी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। जहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे को लेकर मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

जिस समय यह हादसा हुआ, तब सुमित उर्फ काजू दुकान के गोदाम के नीचे से 40 फीट ऊपर चौथे माले पर इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जा रहा था। तीसरी मंजिल पर पहुंचते ही ओपन लिफ्ट की दीवार में सुमित का सिर फंस गया और लिफ्ट व दीवार से उसका सिर घसीटते हुए चौथी मंजिल तक पहुंच गया। इस दौरान लिफ्ट के नीचे जब खून टपकने लगा, तब दुकान संचालक को इस हादसे की जानकारी हुई।

Next Story