छत्तीसगढ़

Korba-Sakti में हुआ बड़ा हादसा, CM ने किया 9 लाख मुआवजे का ऐलान

Shantanu Roy
5 July 2024 6:35 PM IST
Korba-Sakti में हुआ बड़ा हादसा, CM ने किया 9 लाख मुआवजे का ऐलान
x
छग से बड़ी खबर
Raipur. रायपुर। प्रदेश में कोरबा जिले में कुएं में जहरीली गैस से 4 लोगों की और सक्ती जिले में 5 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री Chief Minister विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा पीड़ित परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं। इसमें से 4-4 लाख रुपए आरबीसी छह-चार के अंतर्गत तथा मुख्यमंत्री की ओर से 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि शामिल है। उल्लेखनीय है कि सक्ती जिले में कुएं में हुए रिसाव में पिता और दो पुत्रों सहित पांच लोगों की मौत हुई जबकि कोरबा में पिता और बेटी समेत चार लोगों की मृत्यु हुई।
Next Story