छत्तीसगढ़

छत ढलाई के दौरान बड़ा हादसा, 13 मजदूर घायल

Nilmani Pal
30 May 2024 6:24 AM GMT
छत ढलाई के दौरान बड़ा हादसा, 13 मजदूर घायल
x
छग

दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में ढलाई के दौरान बाफना गोल्फ क्लब का पोर्च भरभराकर ढह गया। इससे वहां काम करने वाले 13 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 की टीम वहां पहुंची। लोगों की मदद से सभी मजदूरों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसा दुर्ग जिले के ग्राम चिखली में हुआ है

दरअसल, बाफना के काफी बड़े क्षेत्रफल में गोल्फ क्लब बन रहा था। इस क्लब के पोर्च की ढलाई का कार्य किया जाना था। इसके लिए ठेकेदार ने काफी कमजोर सेंटरिंग लगाई थी। बुधवार को जब मजदूर ढलाई का कार्य कर रहे थे उसी दौरान स्ट्रक्चर गिर गया और 13 मजदूर उसमें दब गए। स्ट्रक्चर गिरने से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ढलाई के दौरान 8 मजदूर 27 फिट ऊंचे पोर्च के ऊपर मौजूद थे। वहीं 4 मजदूर नीचे थे। जैसे ही पोर्च भरभराकर गिरा सभी मजदूर उस मलबे में समा गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार शुरू हो गई। सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस भी वहां पहुंची। राहत और बचाव कार्य करके कई घंटे बाद सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया।


Next Story