छत्तीसगढ़

रायपुर अग्रसेन चौक पर बड़ा हादसा टला

jantaserishta.com
13 Aug 2026 12:12 PM IST
रायपुर अग्रसेन चौक पर बड़ा हादसा टला
x

रायपुर: नगर निगम के अमले और ठेकेदार की ढिलाई का नजारा सुबह देखने को मिला। शहर के व्यस्ततम अग्रसेन चौक, मंगलम भवन समता कॉलोनी के सामने 18 चक्के वाले एक बड़ी ट्रक धंस गई । इस सड़क के बीच पर पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे की सही पैकिंग रिपेयरिंग नहीं होने के कारण ट्रक उसमें जा घंसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर खड़े लोगों ने ड्राइवर को आवाज देकर रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन ड्राइवर नहीं रुका और ट्रक पीछे की ढुलते हुए गड्ढे में फंस गया हैं। आसपास खड़े लोगों की जान बाल-बाल बच गई। फिलहाल तिरछी खड़ा ट्रक कभी भी पलट सकता है। पुलिस एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचें हैं। निगम अमले ने अपनी ढिलाई का नजारा भी देखा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story