छत्तीसगढ़

JSW मोनेट प्लांट में बड़ा हादसा, 5 अफसर झुलसे

Admin2
20 Jun 2021 5:02 PM IST
JSW मोनेट प्लांट में बड़ा हादसा, 5 अफसर झुलसे
x
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर

रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर के ग्राम नहरपाली में संचालित जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में रविवार की दोपहर कीलन के सफाई चैम्बर फटने से 5 अधिकारियों के झुलसने की खबर है। घायलों को जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार इस उद्योग के अंदर कीलन की डस्ट सेटलिंग चैंबर में अन्य दिनों की तरह आज सफाई का चल रही थी और वहां मैनेजर रैंक के अधिकारी भी मौजूद थे।इसी बीच जोरदार आवाज के साथ चैंबर में ब्लास्ट हो गया। अचानक ब्लास्ट होने से मौके पर मौजूद 5 अधिकारी भी इसकी चपेट में आ गए। विस्फोट से गर्म डस्ट से सबके हाथ पैर और शरीर के कुछ हिस्से जले। अधिक प्रभावित 6 अधिकारी हुए हैं जो पास में ही खड़े थे।

Next Story