
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज बागबाहरा विकासखंड के मुनगाशेर और गांजर धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में हो रही धान तुलाई, संग्रहण, परिवहन व्यवस्था और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा नमिता मारकोले मौजूद थी।
कलेक्टर श्री लंगेह ने उपार्जन केंद्र में संधारित सभी रजिस्टरों का परीक्षण किया, जिसमें टोकन वितरण रजिस्टर, तुलाई रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और परिवहन अभिलेख शामिल थे। रजिस्टर मिलान कर उन्होंने अधिकारियों को सटीक एवं अद्यतन प्रविष्टियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने मौजूद किसानों से चर्चा की और उनसे खरीदी प्रक्रिया, तुलाई व्यवस्था एवं टोकन प्रणाली को लेकर फीडबैक लिया तथा उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं भी पूछा तथा अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी का कार्य पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता और सुचारूता के साथ होना चाहिए। उन्होंने तुलाई मशीन, स्टैक यार्ड, सुरक्षा व्यवस्था तथा टोकन वितरण की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार निर्धारित साईज में स्टैक बनाने के निर्देश दिए ताकि गिनने में आसानी हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित खाद्य अधिकारी, नोडल अधिकारी, जिला प्रबंधक एवं धान बेचने आएं कृषकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





