छत्तीसगढ़
शांति बनाए रखें, मॉक ड्रिल का हिस्सा बन जागरूक बने: कलेक्टर
Shantanu Roy
18 Aug 2026 11:06 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर टेबल टॉप एक्सरसाईज का अयोजन किया गया था, जिसमें संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। टेबल टॉप एक्सरसाईज में आपातकालिन या संकट से निपटने हेतु विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई, इसके साथ ही उपस्थितजनों को अलग-अलग परिस्थितियों में अपनाया जाने वाले आपदा प्रबंधन के गुर सिखाएं गये। बैठक मे जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी संजय गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ आपदा पर आधारित मॉकड्रिल (मॉक एक्सरसाइज) का आयोजन 20 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे आमगांव ओपन कास्ट माईन, रामानुजनगर में किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।
जारी सूचना के अनुसार यह मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। नागरिकों से स्पष्ट कहा गया है कि यह केवल एक प्रशिक्षण अभ्यास है, अतः इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। अभ्यास के दौरान नागरिक शांति बनाए रखें, किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें, अफवाहों से दूर रहें तथा दूसरों को भी सही जानकारी प्रदान करें। प्रशासन ने जिले वासियों से इस महत्वपूर्ण मॉकड्रिल में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है, क्योंकि आमजन का सहयोग ही इस अभ्यास को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कलेक्टर रेना जमील ने आमजन से अपील की है कि आमगांव ओपन कास्ट माईन, रामानुजनगर मे आयोजित होने वाली मॉकड्रिल केवल प्रशिक्षण अभ्यास है, नागरिक घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें, मॉक ड्रिल का हिस्सा बन जागरूक बने और आपदा प्रबंधन की जानकारी प्राप्त करें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





