छत्तीसगढ़

बसना पुलिस की छापेमारी में महुआ शराब बेचने वाला पकड़ाया

Nil dhankar
11 Aug 2023 8:46 AM IST
बसना पुलिस की छापेमारी में महुआ शराब बेचने वाला पकड़ाया
x

महासमुन्द। अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दिनेश निषाद पिता गंगा निषाद उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मेदिनीपुर अपने घर में अवैध हाथ भट्टी का बना महुआ शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर हमारा स्टाफ के रवाना होकर आरोपी के घर रेड कर आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया.

आरोपी का यह कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट अपराध पाए जाने से थाना बसना में अपराध क्रमांक -431/23 धारा 34(2) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं sdop सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक शिवानंद तिवारी, माधो यादव महेंद्र पटेल आर. नरेश बरिहा, के द्वारा की गई।

Next Story