छत्तीसगढ़
बाराद्वार पुलिस की छापेमारी में महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ़्तार
Shantanu Roy
23 Jun 2025 8:34 PM IST

x
छग
Shakti. सक्ती। जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में थाना बाराद्वार पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, जुआ और मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लखन पटेल ने दिनांक 22 जून को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरहर में दबिश दी।
दबिश के दौरान रोहित कुर्रे पिता बाला राम कुर्रे उम्र 39 वर्ष निवासी सरहर, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3000 रुपये है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, रामकुमार यादव और जितेन्द्र सिदार की अहम भूमिका रही।
Tagsअवैध शराबकच्ची महुआ शराबरोहित कुर्रेथाना बाराद्वारसक्ती पुलिसआबकारी अधिनियमगिरफ्तारीAnkita Sharmaillicit liquormahua liquorRohit KurreSakti districtBaradwar policeExcise Actarrestliquor crackdownछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





