छत्तीसगढ़

जरूरी खबर: महतारी वंदन योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग से निकला ये आदेश

jantaserishta.com
10 Nov 2024 8:45 AM IST
जरूरी खबर: महतारी वंदन योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग से निकला ये आदेश
x

सांकेतिक तस्वीर

सभी जिलों में जारी किए गए आदेश.
कोरबा: महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए गेम चेंजर रही है. सरकार ने वादा पूरा भी किया और हर महीने महिलाओं के खातों में ₹1000 दिए जा रहे हैं. अब जब सरकार को बने 9 महीने का समय बीत चुका है, तब सरकार ने इस योजना की मॉनिटरिंग शुरू की है. महिला एवं बाल विकास विभाग से एक आदेश भी जारी किया गया है.
इस आदेश में कहा गया है कि ऐसी महिलाओं का पता लगाया जाए, जिनकी महतारी वंदन योजना में पंजीयन के बाद मृत्यु हो चुकी है. हर हाल में ऐसी परिस्थितियों पर रोक लगाने के निर्देश हैं, जिसमें किसी मृत महिला के खाते में योजना की राशि हस्तांतरित की जा रही है.
महिला एवं बाल विकास का मैदानी अमला डोर टू डोर सर्वे कर रहा है और यह प्राथमिकता से पता लगाया जा रहा है कि ऐसी कोई महिला उनके क्षेत्र में तो नहीं है, जिसकी मौत हो चुकी है और राशि खाते में जा रही है. इस योजना की मंशा जरूरतमंद महिला को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाना है ताकि उसके हाथ में काम से कम महीने के ₹1000 मौजूद हो.
छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक ने सभी जिलों के लिए ये आदेश भेजा है. दरअसल कुछ हितग्राहियों की मृत्यु की जानकारी देरी से मिलने पर 1-2 महीने की राशि का भुगतान महिलाओं के खातों में हो जाता है. ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए मृत महिलाओं के नाम मंगाए जा रहे हैं और उनके खातों से मृत्यु बाद जमा राशि वापस लिया जाएगा.
महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि जिन मृत महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा चुकी है, वो वापस ली जाएगी. इसके लिए अकाउंट नंबर भी जारी किया गया है. राशि लौटाने की जिम्मेदारी मृत महिलाओं के नातेदारों की होगी. विभाग की संचालक तुलिका प्रजापति ने सभी जिलों के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के लिए आदेश जारी किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story